सामग्री :-
- 200 ग्राम न्यूडल्स
- 5 कप पानी
- 1 लम्बा कटा हुआ प्याज़
- 1/4 कप शिमला मिर्च
- 1/4 कप बंदगोभी
- 1/4 कप गाजर
- 1 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून हल्दी
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून नमक
- 1 टीस्पून गर्म मसाला
- 1 टीस्पून सिरका
- 2 हरी मिर्च
- 3 टेबलस्पून तेल

विधि :-
एक पतीले में पानी डाल कर गर्म करे पानी के उबलते ही उसमे न्यूडल्स डाल दे जेसे ही न्यूडल्स पक जाए !उसे एक छलनी में छान ले ! जेसे ही न्यूडल्स में से सारा पानी निकल जाए 1चम्मच तेल लेकर न्यूडल्स पर लगा दे ताकि न्यूडल्स चिपके ना !
अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे तेल के गर्म होते ही इसमे कटा हुआ प्याज़ डाले साथ ही इसमे अदरक लहसुन का पेस्ट ,शिमला मिर्च ,बंदगोभी ,गाजर ,लाल मिर्च पाउडर,हरी मिर्च ,गर्म मसाला ,काली मिर्च पाउडर,हल्दी,नमक ,सिरका डाल कर 2 मिनट के लिए मसाले को अच्छे से भुने !
अब इसमे न्यूडल्स डाल कर मसाले में अच्छे से मिक्स कर ले !
अब न्यूडल्स बन कर तेयार है !एक प्लेट में गर्मा -गर्म न्यूडल्स डाल कर उपर से टोमेटो सॉस डाल कर सर्व करे !