Showing posts with label snakes. Show all posts
Showing posts with label snakes. Show all posts

Saturday, 5 September 2020

arbi ke patte ke pakode (patid) himachali recipe

सामग्री :-

5 -6                अरबी के पते 
2 कप              बेसन 
2 चम्मच          अदरक लहसुन का पेस्ट 
1 चम्मच          लाल मिर्च पाउडर 
1/4 चम्मच       हल्दी 
1 चम्मच          नमक 
1 चम्मच          चाट मसाला 
1 चम्मच          निम्बू का रस 
3                     हरी मिर्च 
थोड़ा सा  हरा धनिया 
थोड़ा सा पानी 
तलने के लिए तेल 

 विधि :-

 अरबी के पतों को धो कर एक साफ कपड़े से पोच कर सुखा लीजिए !
 इसके बाद अरबी के पतों के पीछे हार्ड जेसी डंडी होती है ! जिसको चाक़ू से थोडा सा काट ले ! क्यूंकि डंडी पकती नहीं है ! सभी पतों की डंडियों को काट ले ! अब पतों को एक साइड रख दे !

अब इसके उपर लगाने के लिए बेटर तयार करेंगे ! एक बाउल लेंगे !
बाउल में बेसन ,लाल मिर्च पाउडर ,हल्दी ,नमक ,चाट मसाला ,अदरक लहसुन का पेस्ट,बारीक़ कटी हरी मिर्च ,बारीक़ कटा हरा धनिया ,निम्बू का का रस डाल कर सभी को मिक्स कर ले ! अब इसमे थोड़ा -थोड़ा पानी डाल कर बेटर तेयार करेंगे ! हमे पकोड़ो जेसा बेटर तेयार करना है !

अब  शेल्प पर अरबी के पते को रखेंगे ! पते को उल्टी तरफ़ से रखना है ! अब हम हाथो से बेटर को अरबी के पते पर लगाएंगे ! बेटर ज्यादा-ज्यादा  नहीं लगाना है !अब इसके उपर दूसरा पता रखे !उस पर भी बेटर लगा ले !ऐसे ही सारे पतों पर बेटर लगा ले! अब इन पतों को रोल कर ले!

अब इनको स्टीम कर ले ! इसके बाद इन्हे काट ले ! एक पैन में तलने के लिए तेल गर्म करे ! तेल गर्म होने के बाद इसमे कटे हुए पतीड़ डाल कर क्रिस्पी होने तक तले ! 

 इन्हे एक प्लेट में निकाल ले ! पतीड़ बन कर तेयार है !!!!!!!



Sunday, 12 July 2020

Namkeen Matar recipe


नमकीन मटर खाने में बहुत टेस्टी लगते है! ये क्रिस्पी होते है! ये चाय के साथ खाए जाते है !

सामग्री:-

  • 2 कप                     मैदा 
  • 1/2 टीस्पून              नमक 
  • 1/4 टीस्पून             अजवाइन
  • 2 टेबलस्पून            मोयन (घी)
  • 1/2 कप                  पानी 
  • तलने के लिए तेल 
विधि :-

एक बाउल में मैदा ,नमक,अजवाइन डाल कर मिक्स कर ले !मोयन( घी )को हलका सा गर्म कर ले !अब इसमे मोयन डाल कर हाथो से मिक्स करे ! मैदे को हाथो की उंगलियों से अच्छे से रब करे !मैदा सूजी जेसा हो जाना  चाहिए !अब मैदे में थोडा -थोडा पानी डाल कर मैदा का आटा गुंद ले !आटा ज्यादा नर्म नहीं होना चाहिए !और ना ही ज्यादा सख्त!

एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल गर्म करे ! जब तक तेल गर्म होता है ! आटा लेकर एक बड़ी सी रोटी बेल ले!ज्यादा मोटी या ज्यादा पतली नहीं होनी चाहिए इसके बाद रोटी की लम्बी - लम्बी स्ट्रिप्स काट ले!


तेल के गर्म होते ही आंच धीमी कर दे अब इसमे मटर जो बेल कर रखे थे डाल दे मटर को सुनहेरा होने तक तले !
आंच को धीमी ही रखना है ! सारे मटर ऐसे ही तल ले ! तलने के बाद इन्हे एक प्लेट में निकाल ले जब मटर ठन्डे हो जाए तो इन्हें एक टाईट बंद डिब्बे में डाल ले !मटर को एक महीने तक स्टोर करके रख सकते है !
नमकीन मटर चाय ,कॉफ़ी के साथ खाए जाते है

stuffed baingan recipe

  सामग्री:-                         आधा किलो छोटे बैंगन  2  प्याज बारीक़ कटा हुआ  1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन  का पेस्ट  2 टमाटर बारीक़ कटा  1 चम्म...